The specified slider is trashed.

पूर्व रक्षा मंत्री व दिग्गज कांग्रेसी एके एंटनी के पुत्र ने थामा भाजपा का दामन

Delhi News| Anil Antony son of former defence minster of India joined BJP.

 

 

Thiruvananthapuram. कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की आलोचना करने वाले उनके ट्वीट के बाद उन्होंने जनवरी में कांग्रेस में सभी भूमिकाओं से इस्तीफा दे दिया था।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, वी मुरलीहरण और भाजपा की केरल इकाई के प्रमुख के सुरेंद्रन ने एक औपचारिक कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस नेता का अपनी पार्टी में स्वागत किया।

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद के बाद पार्टी छोड़ने से पहले अनिल एंटनी केरल में कांग्रेस का सोशल मीडिया सेल चलाते थे।

 

बेटे के भाजपा ज्वॉइन करने पर क्या बोले एके एंटनी?

“अनिल के भाजपा में शामिल होने के फैसले ने मुझे आहत किया है। यह एक बहुत ही गलत निर्णय है। भारत का आधार एकता और धार्मिक सद्भाव है। 2014 के बाद, मोदी सरकार सत्ता में आई, वे सिस्टेमेटिकली विविधता और धर्मनिरपेक्षता को कमजोर कर रहे हैं …”

 

 

 

 

क्या आपका भी PAN card जुलाई २०२३ से हो जायेगा निष्क्रिय ?

Prashant
Author: Prashant