The specified slider is trashed.

“आज़ाद” होगा? सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज

क्या आपने सुना? वो बिकिनी किलर जेल से छूटने वाला है। अरे वही… चार्ल्स शोभराज। चार्ल्स शोभराज शायद वो नाम है जिसके बाद ही “सीरियल किलर” उपमा फेमस हुई थी। चार्ल्स शोभराज जिसके कई नाम थे। बिकिनी किलर, द सर्पेंट आदि। असल मायने में ये नाम सिर्फ किसी एक देश का नहीं बल्कि कई देशों में प्रसिद्ध है और इस नाम को लेकर एक समय पर डर का जो माहौल चला था उसके बारे में शायद ही कोई भूल पाया हो। चार्ल्स शोभराज का पूरा नाम चार्ल्स गुरुमुख शोभराज हॉट चंद भवनानी है। ये सीरियल किलर कम से कम 20 टूरिस्ट की मौत का ज़िम्मेदार है । चार्ल्स शोभराज ने अधिकतर उन लड़कियों को अपना शिकार बनाया था जो साउथ एशिया में हिप्पी कल्चर के लिए बैकपैक ट्रिप पर आई थीं।
चार्ल्स शोभराज को “बिकिनी किलर” इसलिए कहा जाता है क्योंकि उसकी कई विक्टिम्स के कपड़े हमेशा बिकिनी होती थी। चार्ल्स को ऐसे ही ‘द सर्पेंट’ इसलिए कहा जाता था क्योंकि वो बहुत ही आसानी से पुलिस को धोखा देकर अपनी पहचान बदल देता था और इस कारण कई सालों तक उसे पकड़ना आसान नहीं था। हालांकि, इसके बाद भी वो भारत और नेपाल दोनों देशों में अपने गुनाहों की सजा काट रहा है। आखिर क्यों चार्ल्स को कहा जाता है सेलिब्रिटी क्रिमिनल?
चार्ल्स की कई उपमाओं में से एक सेलिब्रिटी क्रिमिनल भी है। दरअसल, चार्ल्स 70 के दशक में अपने लुक्स,  व्यवहार और अपने दिमाग के कारण अलग-अलग आइडेंटिटी लेकर वो टूरिस्ट को अपने झांसे में फंसाता था, उन्हें ड्रग करता था, उनके पैसे और सामान को चुरा लेता था और फिर उन्हें मार देता था। चार्ल्स को क्रिमिनल माइंड कहा जाता था। चार्ल्स का जन्म वियतनाम के साईगाओं में हुआ था और वो एक भारतीय व्यापारी और वियतनामी शॉप वर्कर का बेटा था। उस समय वियतनाम फ्रेंच कालोनी के अंडर था। चार्ल्स के असली पिता ने उसे कभी अपनाया नहीं और मां की दूसरी शादी के बाद सौतेले फ्रेंच पिता ने भी ज्यादा ध्यान नहीं दिया। टीनएज से ही वो चोरी, धोखेबाजी आदि के लिए गिरफ्तार होने लगा था।

शोभराज कुछ समय बाद फ्रांस में रीलोकेट हो गया था और वहां उसने जुर्म की दुनिया में कदम रख दिया। 1997 में जब भारत में चार्ल्स तिहाड़ से बाहर निकला तब तक वो 20 साल से ज्यादा की सजा काट चुका था। चार्ल्स कम से कम एक दर्जन टूरिस्ट को मारने के लिए 1970 से वॉन्टेड था और कुछ समय के लिए उसे इंटरपोल का मोस्ट वॉन्टेड मैन बनाया गया था। चार्ल्स थाईलैंड, नेपाल, भारत जैसे देशों में जाता था और वहां टूरिस्ट्स को अपना शिकार बनाता था।
जिन लोगों को वो मारता था उनके पासपोर्ट भी ले लेता था। जब उससे जर्नलिस्ट और अधिकारी मिलते थे तो उसे काफी आकर्षक मानते थे। यही कारण है कि वो अलग-अलग देशों में कई बार जेल से भागने के काम आती थी

Prashant
Author: Prashant

01:42