The specified slider is trashed.

Govt Vacancy : मत्स्य विकास अधिकारी एवं सहायक मत्स्य विकास अधिकारी भर्ती 2019 की साक्षात्कार तिथि जारी

सहायक अभियंता-सिविल
Govt Vacancy | Rajasthan
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा मत्स्य विभाग की मत्स्य विकास अधिकारी एवं सहायक मत्स्य विकास अधिकारी भर्ती-2019 के पदों की साक्षात्कार तिथि जारी कर दी गई है।
आयोग सचिव ने बताया कि मत्स्य विकास अधिकारी के 6 पदों के लिए साक्षात्कार 20 सितंबर 2023 को आयोजित किए जाएंगे। सहायक मत्स्य विकास अधिकारी के 10 पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन 21 एवं 22 सितंबर 2023 को निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार-पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथा समय अपलोड कर दिए जाएंगे। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति साथ अवश्य लाएं अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा।
News Land India
Author: News Land India